जिला निर्वाचन अधिकारी में एवं से मतदान कर पर की कर प्रणाली मतदाताओं को किया जागरूक।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम से मतदान कर परखी कार्यप्रणाली, मतदाताओं को किया जागरूक। देवरिया, 21 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से डेमोंस्ट्रेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भाटपार रानी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं मशीन के माध्यम से वोट डालकर मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक परीक्षण किया तथा ईवीएम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ईवीएम के माध्यम से मतदान करने और वीवीपैट में प्रदर्शित पर्ची के जरिए डाले गए मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे मतदान के समय पूरी जानकारी और विश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां आमजन एवं मतदाताओं को मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ ही मतदान का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया जा रहा है। यह जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक मतदाता ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रक्रिया से परिचित हो सकें। इस दौरान उप जिला अधिकारी भाटपाररानी दीपराज, क्षेत्राधिकार भाटपाररानी आदि मौजूद रहे।