Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

करछना सीएचसी में अव्यवस्था का आरोप, लाइन में लगे मरीज परेशान करछना,

करछना सीएचसी में अव्यवस्था का आरोप, लाइन में लगे मरीज परेशान करछना,

करछना सीएचसी में अव्यवस्था का आरोप, लाइन में लगे मरीज परेशान करछना, प्रयागराज। थाना करछना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) करछना में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई है। मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि बिना लाइन वाले और परिचित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लंबे समय से लाइन में खड़े होने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ रहा है। वहीं, कुछ लोग सीधे अंदर जाकर आसानी से पर्ची बनवा रहे हैं, जिससे आम मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों का समय सीमित होता है और वे निर्धारित समय से पहले ही उठ जाते हैं, जिससे कई लोगों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है। इस अव्यवस्था के कारण खासकर दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

0 likes
0 comments1 shares