Bansgaon Sandesh
Login
K
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

S.R. डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपार में धूमधाम से मनाया गया "हर घर

S.R. डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपार में धूमधाम से मनाया गया "हर घर

S.R. डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपार में धूमधाम से मनाया गया "हर घर तिरंगा" अभियान छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा परिसर गजपुर गोरखपुर । बांसगांव संदेश । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत बुधवार को एस.आर. डिग्री कॉलेज गजपुर बांसपार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:10 बजे प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के समय छात्र - छात्राओं और शिक्षकों ने सलामी दी और राष्ट्रीय गान गाया गया। इसके पश्चात कॉलेज परिसर से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "जय हिंद" के नारों से पूरा गजपुर बांसपार क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा कॉलेज से शुरू होकर गजपुर बाजार, सीयर चौराहा होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। स्थानीय लोगों ने भी घरों की छतों और दुकानों से यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के बाद कॉलेज के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उप प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाता है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए।" कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीयता और एकता की भावना जागृत करना है। कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कॉलेज के प्रत्येक छात्र के घर पर तिरंगा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे झंडे का सम्मान करें और 15 अगस्त की शाम को उसे सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। इस अवसर पर कॉलेज में "मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान" विषय पर निबंध प्रतियोगिता और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने गजपुर और बांसपार के आसपास के गांवों में जाकर लोगों को तिरंगा वितरित किया और उन्हें झंडा संहिता के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त प्राध्यापक दिलीप कुमार गौड़, अखण्ड प्रताप सिंह, डॉ अरुणेश कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार, विश्वजीत सिंह, विवेकानंद शर्मा, कन्हैया तिवारी, इन्दू मौर्या, रीता शर्मा, पूजा त्रिपाठी, रोली सिंह, खुशी साहनी व कर्मचारी अभिनय सिंह, अरविन्द गुप्ता, भुवनेश्वर पाण्डेय, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय प्रकाश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विश्वजीत कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

0 likes
0 comments0 shares