Sultanpur२८ मिनट पहले
सुल्तानपुर हाईवे से चोरी हुई वैगनआर तीन दिन में बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार।वाराणसी-प्रयागराज
सुल्तानपुर हाईवे से चोरी हुई वैगनआर तीन दिन में बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार।वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित नंदगांव ढाबे से चोरी हुई वैगनआर कार को चांदा थाना पुलिस ने महज तीन दिन में बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,जबकि उसके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दो जुलाई की रात चोरी हुई वैगनआर यूपी 51 एएच 6014 को मुखबिर की सूचना पर मदारडीह गांव स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास से बरामद किया गया।मौके से कमलेश निषाद निवासी मदारडीह को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि वाहन चोरी के मुकदमे का जल्द खुलासा कर दिया गया है।मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 likes
0 comments0 shares