सरदारनगर में हनुमान मंदिरों में राहगीरों को पिलाया गया सरबत और पानी

चौरी चौरा गोरखपुर।श्री श्री हनुमंत धाम सरैया सरदारनगर में ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार को राहगीरों को मीठा शर्बत और जल पिलाया गया। हनुमान मंदिर समिति द्वारा मं बड़े मंगलवार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । मंदिर समिति के अध्यक्ष रमा निवास पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला मंगलवार बड़ा मंगल होता है उस दिन सेवाभाव से श्रद्धालुओं को शर्बत जल पिलाना भंडारे के आयोजन से हनुमत कृपा प्राप्त होता है इस अवसर पर पवन सिंह आनंद राय पिंटू राय दयानंद पांडेय रामाश्रय प्रजापति सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।इसके अलावा श्री हनुमान मंदिर बेलहिया में समाजसेवी सूरज सिंह और मंदिर समिति के सहयोग से मीठा शर्बत पिलाया गया ।इस अवसर पर पकित पांडेय ओजस पांडेय हर्षित रामरक्षा आयुष द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।