Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria४० मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज,आपूर्ति, खाद्य विपणन सहित संबंधित विभागों की समीक्षा में डीएम ने दिए

बांसगांव संदेश बरहज,आपूर्ति, खाद्य विपणन सहित संबंधित विभागों की समीक्षा में डीएम ने दिए

आपूर्ति, खाद्य विपणन सहित संबंधित विभागों की समीक्षा में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश *देवरिया, 02 सितंबर 2026।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में आपूर्ति, खाद्य विपणन, मंडी समिति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहकारिता, बाट-माप विभाग एवं IGRS से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने खाद्य निरीक्षकों के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी निर्माण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो। आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्त उचित दर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने तथा आपूर्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड में 07, 09, 17, 22 एवं 26 सितंबर को शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाए जाएं। खाद्य विपणन एवं डिप्टी आरएमओ से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खाद्यान्न के उठान एवं वितरण को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडी समिति को किसानों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहकारिता तथा बाट-माप विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा आमजन के हित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। IGRS की समीक्षा के दौरान उन्होंने जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से किया जाए। किसानों, उपभोक्ताओं एवं आमजन से सीधे जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम शंकर, जिला पूर्ति अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, सचिव मंडी समिति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सहकारिता, बाट-माप विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares