Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur२० दिन पहले

ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज बांसगांव, गोरखपुर। ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव की शिकायत पर थाना बांसगांव में एक व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत खम्भुआ भट्ट में की गई शिकायत की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी खजनी, गोरखपुर मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान उनके निर्देश पर शिकायतकर्ता भी ग्राम पंचायत में उपस्थित रहा। जांच पूर्ण होने के बाद खंड विकास अधिकारी के वापस जाने के पश्चात करीब शाम 5 बजे ग्राम पंचायत के श्रवण गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता द्वारा मोबाइल फोन से शिकायतकर्ता को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी पूर्व में भी ग्राम पंचायत में नियुक्त एक कर्मचारी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार कर चुका है। घटना के बाद शिकायतकर्ता भयभीत हो गया और किसी प्रकार का प्रतिकार नहीं कर सका। मामले को गंभीर मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव ने थाना बांसगांव में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1200 likes
0 comments0 shares