Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

मौदहा, हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के खड़ेहीजार गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार और दरवाजा अचानक गिरने से मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी बरदानी कुशवाहा अपने बेटे पवन के साथ घर के दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और दोनों मलबे की चपेट में आ गए। बरदानी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन पवन मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला और छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। दैवीय आपदा से मृत्यु की पुष्टि होने पर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares