Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३३ मिनट पहले

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में शिक्षा

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में शिक्षा चौपाल, वार्षिकोत्सव एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक कुड़वार अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान निजाम खान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों के सपनों को साकार करने की ताकत देती है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।” इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक रावत, डॉ. शमदर्शी विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, प्रवीण यादव, भीम सिंह, परवेज आलम, मुहम्मद वसीम, आरिफ, सरिता सिंह, रेखा तिवारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares