Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow७ दिन पहले

यूपी: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से आज मिलेंगे सीएम योगी, कैबिनेट

यूपी: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से आज मिलेंगे सीएम योगी, कैबिनेट

यूपी: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से आज मिलेंगे सीएम योगी, कैबिनेट विस्तार पर भी हो सकती है चर्चा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है।  यूपी में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी। आज इसी सिलसिले में सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। वह उनके साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात भी है। राजनीतिक गलियारों से चर्चाएं यह भी आ रही हैं कि नितिन नबीन के साथ सीएम कैबिनेट के विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  पीएम और अमित शाह से भी मुलाकात योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। इन दोनों के साथ इनकी औपचारिक मुलाकात हो सकती है। हालांकि पार्टी की तरफ अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।  लखनऊ में हो चुकी है लंबी बैठक यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से पार्टी और संगठन में नेताओं का समायोजन होना था। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 

600 likes
0 comments0 shares