Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का प्रथम नगर आगमन, भव्य स्वागत

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का प्रथम नगर आगमन, भव्य स्वागत

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का प्रथम नगर आगमन, भव्य स्वागत बडहलगंज। महाराजगंज आजमगढ़ बाबा भैरव की नगरी महाराजगंज में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, हरिद्वार के अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज के प्रथम नगर आगमन एवं नगर भ्रमण पर भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन समारोह आयोजित किया गया। महाराज जी के नगर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक जयघोष एवं श्रद्धा के साथ क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पवन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर दुर्गेश सोनी, राजकुमार भारती, अंकित सिंह, जन्मेजय सिंह, वरुण शाही, चंदन देव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। महाराज जी के प्रथम नगर आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा और नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी।

1 likes
0 comments0 shares