Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२५ दिन पहले

बेलघाट में श्रीराम कथा को लेकर उत्साह चरम पर, भूमिपूजन व तैयारी

बेलघाट में श्रीराम कथा को लेकर उत्साह चरम पर, भूमिपूजन व तैयारी

बेलघाट में श्रीराम कथा को लेकर उत्साह चरम पर, भूमिपूजन व तैयारी बैठक भव्य रूप से संपन्न बेलघाट। बांसगांव संदेश दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बेलघाट के पावन प्रांगण में आगामी 12 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा को लेकर कथा स्थल का विधिवत भूमिपूजन एवं आवश्यक तैयारी बैठक का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया और क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान जी एवं प्रख्यात समाजसेवी रणवीर शाही चंचल शाही जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा श्रीराम कथा को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने हेतु अपने मार्गदर्शक विचार साझा किए। तैयारी बैठक में श्रीराम कथा के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मंच, प्रकाश, ध्वनि, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि यह श्रीराम कथा क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने जिस उत्साह एवं एकजुटता के साथ आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया, उससे यह स्पष्ट है कि आगामी श्रीराम कथा अत्यंत भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक रूप में संपन्न होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

1800 likes
0 comments0 shares