Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३० मिनट पहले

दुद्धी के वार्ड नंबर-1 में खुला कुआं बना खतरा, जाली से ढकने

दुद्धी के वार्ड नंबर-1 में खुला कुआं बना खतरा, जाली से ढकने

दुद्धी के वार्ड नंबर-1 में खुला कुआं बना खतरा, जाली से ढकने की मांग - बेजुबान जानवरों की हो रही मौत, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं मोहल्लेवासी दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर-1 में स्थित खुला कुआं हादसों को दावत दे रहा है। कुएं में आए दिन जानवरों के गिरने से उनकी डूबकर मौत हो रही है। वहीं, आसपास छोटे बच्चों के खेलने के कारण परिजनों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से कुएं को जाली से ढकवाने की मांग की है। स्थानीय निवासी पिंटू, मनीष, रजनीश, आशीष, आयुष, दिनेश सहित अन्य लोगों का कहना है कि खुले कुएं के कारण आसपास के लोगों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। आए दिन बेजुबान जानवर कुएं में गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं, गलियों में खेलने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। मोहल्लेवासियों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कुएं को मजबूत लोहे की जाली से ढकने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते इस दिशा में कदम उठाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

0 likes
0 comments0 shares