Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१ मिनट पहले

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला की मासिक बैठक सम्पन्न, सतीश उमर का स्वागत,

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला की मासिक बैठक सम्पन्न, सतीश उमर का स्वागत,

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला की मासिक बैठक सम्पन्न, सतीश उमर का स्वागत, बाबू जगजीवन राम जयंती मनाई। मदरिया । ---------------- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला की मासिक बैठक रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पंचायत गोला के नव नियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट सतीश उमर का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी गरीब अली, चंद्रमोहन पाण्डेय, पंडित रामहरि राय ‘मधुकर’, महेन्द्र नाथ मिश्रा, गणेश मिश्रा, सुभाष मिश्रा, विक्रांत साहनी संगठन सचिव, मछुआ समाज व नगर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश उमर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी फजलू रहमान, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुंतला त्रिपाठी, हरिश्वर राय (जिला सचिव), रामकरन भारती, कृष्णमूर्ति राय, श्रीमती रीता भारती, श्रीमती आशा मौर्या, अशोक मिश्रा, मनोज मिश्रा, राकेश यादव, बैजनाथ निषाद, मंडल अध्यक्ष कमलेश चौहान व अजहर अली, राजेंद्र कन्नौजिया, अशोक जायसवाल, जगदीश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares