Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 257 शिकायतों में 41 का मौके

गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 257 शिकायतों में 41 का मौके

गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 257 शिकायतों में 41 का मौके पर निस्तारण गाजीपुर, 21 फरवरी 2026। जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद की सभी तहसीलों में किया गया। तहसील जमानियां में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सभागार में की। यहां कुल 42 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 257 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।तहसीलवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार है—तहसील सदर में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, 02 का मौके पर निस्तारण।तहसील कासिमाबाद में 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, 03 का निस्तारण।सेवराई तहसील में 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, 04 का निस्तारण।तहसील जखनियां में 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, 09 का निस्तारण।तहसील सैदपुर में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, 03 का निस्तारण।तहसील मुहम्मदाबाद में 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, 15 का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि एवं आपसी विवादों के मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें।सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया कि छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उपजिलाधिकारी जमानियां, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, तहसीलदार जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares