Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व चेयरमैन चंद्रदेव मिश्र

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व चेयरमैन चंद्रदेव मिश्र

बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के पूर्व चेयरमैन स्व. चंद्रदेव मिश्र की 63वीं पुण्यतिथि पर विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में स्व. चंद्रदेव मिश्र को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा पूर्व चेयरमैन श्री मिश्र एक निर्भीक राजनेता थे, उनके नेतृत्व में नगर विकास के पथ पर बढ़ रहा था। दुर्भाग्य से उनके कार्यभार संभालने के 02 वर्षों के अन्दर ही अराजक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी। जिसे स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली राजनैतिक हत्या माना गया। श्री मिश्र की निर्भीकता और कर्मठता आज के नेताओं के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर सभासद राकेश राय, जितेंद्र पासवान, दीपक शर्मा, रवि साहनी, रामदास मद्धेशिया, सुदीप वर्मा, ऋषि कुमार, संतोष जायसवाल,अमरनाथ उमर, रविंद्र कुमार, अरविंद सिंह, प्रमोद चौहान, पप्पू यादव, महेश पटेल, आशीष उमर, विजय राजभर, आजाद कुमार, नियाज अहमद, विशाल कुमार, उमेश यादव, हिमांशु गौड़ विकास गौड़, पंकज पाण्डेय आदि मौजूद थे।

1 likes
0 comments0 shares