जनसेवा की मिसाल बना श्रद्धा हॉस्पिटल,350 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क
जनसेवा की मिसाल बना श्रद्धा हॉस्पिटल,350 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार स्थित श्रद्धा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जनसेवा की मिसाल बनता जा रहा है। 1 जुलाई से शुरू हुए इस शिविर में अब तक 350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया है। क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।श्रद्धा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.सूरज वैश्य ने बताया कि शिविर 15 जुलाई तक लगातार संचालित रहेगा। इसमें सीबीसी, ईसीजी, टायफाइड जांच, डिजिटल एक्स-रे, ब्लड शुगर समेत कई महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जा रही हैं। अब तक करीब 350 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी जांच की जा चुकी है और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया है।डॉ.वैश्य ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते बीमारियों की पहचान कर उपचार के प्रति जागरूक करना है,ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है,जब लोग नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं परामर्श का लाभ ले रहे हैं।