Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण — भाजपा की पहचान: उमेश कुमार यादव।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण — भाजपा की पहचान: उमेश कुमार यादव।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण — भाजपा की पहचान: उमेश कुमार यादव। मदरिया । भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) के युवा नेता उमेश कुमार यादव एवं मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में गोपालपुर मंडल में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव-गांव संपर्क एवं लाभार्थी संपर्क अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। जनसंपर्क अभियान के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर कार्यकर्ताओं को व्यापक समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जनता का यह स्नेह और भरोसा वर्ष 2027 में पुनः ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, कमल गुप्ता, मंडल मंत्री गुड्डू सोनकर, विधानसभा मीडिया प्रभारी रजनीश पाण्डेय सहित बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares