Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१८ दिन पहले

यूपी: बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- 23 जिलों

यूपी: बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- 23 जिलों

यूपी: बाढ़ को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- 23 जिलों में 37 तटबंध संवेदनशील; यहां न बरतें ढिलाई आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि की चुनौतियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।   आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि की चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाढ़ से सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को चेताया भी है कि अगर इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने विभागीय अधिकारियों को बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील तटबंधों के साथ ही ड्रेनों के मरम्मत का काम भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने आवास पर सिचांई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ और अतिवृष्टि पूर्व प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को उन्होंने सतर्कता, समन्वय और तय समयसीमा में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक प्रमुख सचिव सिंचाई ने बताया कि प्रदेश में गंगा, सरयू (घाघरा) राप्ती, रामगंगा, गंडक, यमुना, गोमती और सोन नदी बेसिन के आस-पास के करीब 23 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 11 जिले में स्थित 19 तटबंध को अति संवेदनशील और 12 जिले में 18 तटबंध को संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया है। सभी तटबंधों की कुल लंबाई 706.5 किमी है। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके प्रबंधन और तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष फोकस करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तटबंधों और बैराजों पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ड्रोन-मैपिंग, वाटर लेवल सेंसर और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि नदियों के मेन स्ट्रीम में जरूरत के हिसाब से ड्रेजिंग कराके सिल्ट निकालने के निर्देश दिए हैं।

900 likes
0 comments1 shares