ओडीओसी के अंतर्गत आधुनिक एवं स्मार्ट पैकेजिंग को लेकर कार्यशाला आयोजित* *देवरिया,

बांसगांव संदेश बरहज ओडीओसी के अंतर्गत आधुनिक एवं स्मार्ट पैकेजिंग को लेकर कार्यशाला आयोजित* देवरिया, 10 सितंबर। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित विभिन्न व्यंजनों की पैकेजिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य दही-चूड़ा, गुड़ की जलेबी, मालपुआ एवं बाटी-चोखा जैसे स्थानीय व्यंजनों की सेल्फ लाइफ बढ़ाने, इको-फ्रेंडली एवं सुरक्षित पैकेजिंग को प्रोत्साहित करने तथा क्यूआर कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग एवं बार कोड युक्त आधुनिक पैकेजिंग प्रणाली विकसित करने के संबंध में उद्यमियों को जानकारी प्रदान करना रहा। साथ ही, प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थीम आधारित एवं एक्सपोर्ट रेडी पैकेजिंग के संबंध में उद्यमियों को दक्ष बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में भारतीय पैकेजिंग संस्थान एवं उद्यमिता विकास केंद्र, लखनऊ से आए डॉ. प्रवीण कुमार दुबे एवं डॉ. शिवी केशरवानी ने जनपद के उद्यमियों, पदाधिकारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न उत्पादों की आधुनिक एवं आकर्षक पैकेजिंग की तकनीक, पैकेजिंग सामग्री के चयन, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप पैकेजिंग विकसित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख उद्यमी एवं पदाधिकारी प्रताप नारायण जायसवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष व्यापार मंडल शक्ति गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव आईआईए जे.पी. जायसवाल, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती दिनेश शुक्ला, महामंत्री अरुण कुमार बरनवाल, वरिष्ठ उद्यमी हरिश्चंद्र जायसवाल, महामंत्री राजकुमार मद्धेशिया, उद्यमी राजेश कुमार, अंजली श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव, उर्मिला, अर्चना सहित अन्य उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं समापन उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया।