Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२१ दिन पहले

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष ने SIR अभियान में की सहभागिता

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष ने SIR अभियान में की सहभागिता

हमीरपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के हमीरपुर नगर मंडल में वार्ड संख्या-2, बूथ संख्या-129 पर प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बूथ स्तर पर फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराए गए। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची से छूटे हुए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ना एवं नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ता बंधुओं से अपील की कि पार्टी द्वारा SIR अभियान के लिए निर्धारित तिथियों 29 एवं 30 जनवरी को अपने-अपने बूथों पर फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराएं, जिससे कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह सके। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शकुन्तला निषाद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1400 likes
0 comments0 shares