Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव* सिकरीगंज बांसगांव

*पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव* सिकरीगंज बांसगांव

*पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव* सिकरीगंज बांसगांव संदेश सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार निवासी पिंटू (26) पुत्र लल्लू की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पिंटू ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को वह अपनी बहन रीना को दिल्ली से घर लेकर आया था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7 बजे वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। आरोप है कि गांव के ही मन्नू, अमरेश, अरविंद समेत पांच-छह लोगों ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां रविवार भोर करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों का कहना है कि जमीन को लेकर पाटीदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। पिंटू चार भाइयों और बहनों में सबसे छोटा था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मनुभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

0 likes
0 comments0 shares