Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट,डीएम-एसपी ने परखी सीताकुंड घाट

सुलतानपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट,डीएम-एसपी ने परखी सीताकुंड घाट की सुरक्षा।दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विसर्जन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,एएसपी बृज नारायण सिंह,सीओ सिटी राघवेन्द्र सिंह,एसडीएम और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares