चौरीचौरा में 25.4 करोड़ से बनेगा घटूली घाट पर पक्का पुल बजटआवंटित विधायक

चौरी चौरा।चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद की पहल एक बार फिर रंग लाई है । दशकों से लंबित घटुली घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए पच्चीस करोड़ चार लाख रुपए का बजट आवंटित कर दिया गया है। इस पुल निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के हज़ारों लोगों को सीधा राहत मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम होगी जिससे उनको ब्लॉक मुख्यालय और तहसील पहुंचने में आसानी होगी और दस किलो मीटर से अधिक दूरी तय करने से निजात मिलेगी। विधायक ने कहा कि चौरी चौरा में लगातार ऐतिहासिक कार्य कराए जा रहे हैं कछार क्षेत्र की जनता की लगातार मांग उठ रही थी इस पुल के निर्माण के लिए और मेरी प्राथमिकता में यह पुल का निर्माण कराना था उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया और कहा कि चौरी चौरा विधानसभा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं जी सच्ची जनसेवा के संकल्प के साथ में इस विधानसभा का जनप्रतिनिधि बना था उसको आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं एक-एक समस्याओं का निराकरण कर कराया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को साकार किया जा रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का समुच्चय विकास हो रहा है और विधानसभा चौरी चौरा में लगातार विकास कार्य की नई इबारत लिखी जा रही है।