Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पत्रकार समन्वय समिति की बैठक 20 सितंबर को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

पत्रकार समन्वय समिति की बैठक 20 सितंबर को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

बडहलगंज गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की आवश्यक बैठक 20 सितंबर, रविवार को आरएसएम पब्लिक स्कूल, झारखंडी के प्रांगण में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के साथ कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंचानन पांडेय ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन में सदैव पत्रकार हितों को प्राथमिकता दी जाती है। पत्रकारों के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में संगठन द्वारा प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि बैठक में वर्ष 2027 के लिए संगठन की रूपरेखा एवं व्यापक बदलाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी सहित मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने सभी पत्रकार बंधुओं से बैठक में समय से पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है।

1 likes
0 comments0 shares