ब्रेकिंग न्यूज़ इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल के
ब्रेकिंग न्यूज़ इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप देवरिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित परमारती पोखरा के पास डॉ. एच.एस. राय के यहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के गेट पर हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी मद्धेशिया परिवार पिछले करीब 10 दिनों से बच्चे का इलाज करा रहा था। मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।