Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ७ घंटे पहले

सुल्तानपुर आस्था का नीट में चयन, परिजनों एवं शुभ चिंतको में हर्ष

सुल्तानपुर आस्था का नीट में चयन, परिजनों एवं शुभ चिंतको में हर्ष जनपद के कटावां निवासी एडिशनल शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह( बढ़ैयावीर) की पुत्री आस्था सिंह का नीट में चयन हो गया। आस्था की आल इन्डिया रैंक 11954 स्टेट रैंक 1000 है । आस्था ने में घर से ही तैयारी करके प्रथम प्रयास में ही कठोर परिश्रम से सफलता प्राप्त की। उनकी शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर, सुल्तानपुर से हुई है। आस्था सिंह के पिता संजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। बिटिया के चयन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ एके सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, सह जिला संघचालक अजय गुप्ता, नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, नवीन, शूरसेन सिंह , केशव प्रसाद सिंह सहित परिजनों एवं शुभचिन्तकों ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

0 likes
0 comments0 shares