डीएम ने की सोशल सेक्टर से जुडे विभागों की प्रगति समीक्षा। संचालित

डीएम ने की सोशल सेक्टर से जुडे विभागों की प्रगति समीक्षा। संचालित सभी जन कल्याणकारी, पेंशनपरक, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ पहुॅचाये जाने के दिए निर्देश। देवरिया, 01 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर से जुडे विभागों की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संचालित सभी जन कल्याणकारी, पेंशनपरक, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं में पूरी सक्रियता बरतते हुए पात्र जनो को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ पहुॅचाये जाने के निर्देश दिये है। साथ ही शिथिलता के लिये आगाह भी किया है। जिलाधिकारी ने इस दौरान आश्रम पद्वति के प्रधानाचार्य की कार्य शिथिलता उजागर होने पर उनका पूरे माह का वेतन रोके जाने का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिया है। साथ ही उन्होंने सोशल सेक्टर से जुडे अधिकारियों यथा-जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन आश्रम पद्वति विद्यालय के निरीक्षण किये जाने एवं आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग में और सक्रियता लाये जाने के निर्देश देने के साथ ही कहा है कि आश्रम पद्वति विद्यालय के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों को इस कोचिंग से जोडा जाये। उन्हें नीट व जे0ई0 की कोचिंग आनलाईन या यूट्यूब के माध्यम से दिलवाया जाये। जिलाधिकारी ने पेंशनपरक योजनाओं से पात्र जनो को आच्छादित किये जाने के लिये जनपद के सभी तहसीलों में शिविर आयोजित किये जाने के निर्देश के साथ ही तिथियां निर्धारित करते हुए कहा है कि 9 अक्टूबर को सदर, 16 को सलेमपुर, 23 को बरहज, 27 को रुद्रपुर तथा 31 अक्टूबर को भाटपाररानी तहसील में शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाये तथा पात्र जनो को पेंशन योजनाओं से आच्छादित किये जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी सामूहिक शादी विवाह योजना से संबंधित शिविर लगाकर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति किये जाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत 301 लाभार्थियों को 90.30 लाख की धनराशि दिया जाना पाया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुकान निर्माण, दिव्यांगजनो के पेंशन, भुगतान एवं उनके रोगजार हेतु संचालित ऋण एवं अनुदान योजना, दिव्यांगजनो के शादी हेतु योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांगजनो के दुकान निर्माण एवं दिव्यांगजनों की शादी योजना के निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी अपने विभाग की योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला समाज समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।