लगभग 4 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद

बडहलगंज गोरखपुर। सेवई बाजार मे सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगातार 20वें वर्ष भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हांटा बाजार निवासी एवं शिव शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शनिवार को सेवई बाजार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में इस विशाल भंडारे का आयोजन किया। बड़हलगंज स्थित पावन सरयू तट से पवित्र जल उठाकर पैदल यात्रा पर निकले कांवड़िए सोमवार को पिपराइच के प्रसिद्ध मोतेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसी कठिन पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की थकान दूर करने और उनकी सेवा के लिए संस्थान द्वारा हर साल यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भंडारे में लगभग 3 से 4 हजार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची पूजा है और पिछले 20 वर्षों से निरंतर यह कार्यक्रम चला आ रहा उन्होने यह भी कहा की यह सेवा कार्य आगे भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहेगा इसका राजनती से कोई लेना देना नहीं है इसका एक मात्र उद्देश्य है समाजसेवा और ईश्वर के प्रति आस्था! कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गगहा भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, चन्द्रसेन चंद कौशिक, सत्येंद्र चंद कौशिक, संतोष कुमार शुक्ला और विजय प्रकाश श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।