पीपीए के राष्ट्रीय संयोजक को भ्रातृ शोक, सूरत में उपचार के दौरान छोटे भाई का निधन

कौड़ीराम। बांसगांव संदेश। क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी एवं पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय संयोजक तथा कौड़ीराम विकास मंच के संरक्षक एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता के छोटे भाई राजेश कुमार गुप्ता (43 वर्ष), पुत्र स्व. रामखेलावन गुप्ता का शनिवार को गुजरात के सूरत में उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। वह सचिन क्षेत्र में सपरिवार निवास करते थे। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेस क्लब कौड़ीराम के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, सुनील रध्वज सिंह, अभिमन्यु राय, अमिताभ पाण्डेय, महेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, संजय जायसवाल, विनोद गुप्ता, कौड़ीराम विकास मंच के अध्यक्ष अजय पाण्डेय, विनोद यादव, अवधेश यादव, आलोक दुबे सहित अनेक अधिवक्ताओं, पत्रकारों, व्यवसायियों व गणमान्य नागरिकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।