Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कलेक्ट्रेट

पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कलेक्ट्रेट

पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि कलेक्ट्रेट कचहरी चेंबर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके जनसेवा के आदर्शों को किया याद, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प गोरखपुर। पूर्वांचल के कद्दावर नेता, ब्राह्मण शिरोमणि एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित चेंबर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने पंडित हरिशंकर तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। उन्होंने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। वे सदैव गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर खड़े रहे और उनके हक की लड़ाई को मजबूती से उठाते रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंडित हरिशंकर तिवारी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने अपने कर्मों से समाज में न्याय और समानता की भावना को मजबूत किया। उनके संघर्षों, त्याग और जनसेवा की भावना से आज के युवाओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता कीर्ति निधि पांडे ने कहा कि पंडित जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले वर्गों के लिए आवाज उठाई और राजनीतिक जीवन में भी जनहित को सर्वोपरि रखा। वेंकटेश्वर नाथ तिवारी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर संतोष कुमार यादव, कमलजीत यादव, रवि कुमार यादव (एडवोकेट), अहमर इनाम बबलू, शिवलाल यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडे, शिवा प्रजापति, संजय कुशवाहा, प्रमोद कुमार यादव, विकास यादव, पलटन, रमेश गुप्ता, प्रखर यादव (एडवोकेट) सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पंडित हरिशंकर तिवारी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन वेंकटेश्वर नाथ तिवारी एडवोकेट, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया।

0 likes
0 comments0 shares