Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow६ दिन पहले

पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा

पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा

पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा *दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद; एक अब भी फरार* *गोरखपुर।* जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा थाना पुलिस और एसओजी/स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने पूरे मामले की जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी अपराध सुधीर जायसवाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा अरुण कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा 6 फरवरी 2026 की शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। अगले दिन युवक का शव बरामद हुआ, जिस पर चाकू से वार किए गए थे। घटना के संबंध में थाना गीडा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को आपसी रंजिश की बात सामने आई। साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पवन कुमार और विजय का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पुराने विवाद के चलते उन्होंने मृतक को पार्टी करने के बहाने बुलाया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मामले में शामिल तीसरा अभियुक्त निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा

100 likes
0 comments0 shares