बेलघाट क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा के शुभ अवसर पर

बेलघाट क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा के शुभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निकली इस यात्रा में आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां सरयू के पावन तट कमरिया घाट से विधि-विधान के साथ जल भरकर श्रद्धालु कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान गौरी शंकर मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी मिश्रा हैं, जिनके सानिध्य में पूरा कार्यक्रम श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हो रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 20 अप्रैल की शाम से होगा, जिसमें कथावाचक विद्यांसु जी महाराज एवं आचार्य पवन जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कलश यात्रा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इसमें मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह सहित आशुतोष दुबे, देवेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, विकी, नीलेश मिश्रा, योगेश मिश्रा (आयोजक), सतीश मिश्रा, बलवंत मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, उमेश राय, भुअर यादव एवं पत्रकार अनूप सिंह के साथ-साथ जनार्दन मिश्रा, संतोष मिश्रा, राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा, जवाहर मिश्र, आनंद मिश्रा, गौरव मिश्रा और दीपक मिश्रा भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त समस्त मिश्रा परिवार, क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक उल्लास से वातावरण गूंजता रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रेरणास्रोत बन गया।