Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria४३ मिनट पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरीबाजार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित देवरिया,

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरीबाजार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित देवरिया,

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरीबाजार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित देवरिया, 28 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सोमवार को गौरीबाजार विकासखंड में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पात्र महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अभियान के तहत आयोजित शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई, ताकि पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विभिन्न योजनाओं के लिए ऑन-द-स्पॉट आवेदन, पात्रता सत्यापन तथा पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों को नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान के तहत दिव्यांग कल्याण शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई। साथ ही अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए मतदाता पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने ग्रामीण महिलाओं को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

1 likes
0 comments0 shares