ब्रेकिंग न्यूज: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16

ब्रेकिंग न्यूज: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग, शिक्षक MLC की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव लखनऊ। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों और शिक्षक MLC की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को, जबकि MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होगा। राज्यसभा सीटों की बात करें तो 10 में से 8 सीटों पर भाजपा और सपा-बसपा एक-एक सीट पर काबिज हैं। भाजपा सदस्यों में पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल हैं। डॉ दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नवंबर तक था, लेकिन अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए उस एक सीट पर भी चुनाव होना है। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी इसी समय पूरा हो रहा है।