यूपी में 5 IAS अफसरों के तबादले, राजेश कुमार पांडेय बने बहराइच

यूपी में 5 IAS अफसरों के तबादले, राजेश कुमार पांडेय बने बहराइच के नए डीएम *लखनऊ।* उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात 5 IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जारी लिस्ट के अनुसार — *1.* जालौन के जिलाधिकारी *श्री राजेश कुमार पाण्डेय* को *जिलाधिकारी, बहराइच* बनाया गया है। *2.* विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को *श्री समीर* को *जिलाधिकारी, जालौन* की जिम्मेदारी दी गई है। *3.* नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी *सुश्री आकांक्षा राना* को *विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग* तथा *प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को* बनाया गया है। *4.* मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी *श्री बी० सूदन* को *नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी* बनाया गया है। *5.* सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण *श्री पंकज वर्मा* को *मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी* के पद पर तैनात किया गया है।