Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

कांवड़ यात्रा को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, मानक

कांवड़ यात्रा को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, मानक

कांवड़ यात्रा को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, मानक से अधिक ध्वनि पर होगी सख्त कार्रवाई भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली भुड़कुड़ा परिसर में डीजे एवं साउंड संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने की। इस दौरान उन्होंने शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे धार्मिक गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा में 8 से 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। सभी डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही लगाए जाएंगे तथा ध्वनि का स्तर भी शासन द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि अत्यधिक तेज आवाज या उच्च ध्वनि वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। तेज ध्वनि से आमजन, मरीजों, विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को परेशानी होती है, इसलिए सभी संचालक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो।कोतवाली प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई डीजे संचालक शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।बैठक में उपस्थित डीजे संचालकों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया और कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साउंड सिस्टम संचालित करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से छोटू यादव, रमेश कुमार, छोटेलाल चौहान, विशाल, पंकज सहित क्षेत्र के अनेक डीजे एवं साउंड संचालक उपस्थित रहे। बैठक में सभी को कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

0 likes
0 comments0 shares