Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21

बांसगांव संदेश बरहज छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर *देवरिया, 16 सितंबर।* जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति के लिए शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षा नौ से 12 तक के समस्त वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा फाइनल प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। फाइनल प्रिंट की हार्ड कॉपी आवश्यक संलग्नकों के साथ संबंधित विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने अपील की कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर तत्काल आवेदन कर दें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति की धनराशि पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड तथा एनपीसीआई से मैप्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपने बैंक खातों को तत्काल आधार से सीड कराने तथा एनपीसीआई से मैप्ड कराने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा, ताकि छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खातों में सुचारु रूप से भेजी जा सके।

1 likes
0 comments1 shares