श्री रामदास महाविद्यालय में 19 जुलाई को होगा निःशुल्क साइकिल वितरण, प्रवेश

श्री रामदास महाविद्यालय में 19 जुलाई को होगा निःशुल्क साइकिल वितरण, प्रवेश लेने वाले स्नातक-परास्नातक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ आयोजित होगा विशेष समारोह, चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से की सहभागिता की अपील जखनियां (गाजीपुर), 15 जुलाई। ओम् जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित श्री रामदास महाविद्यालय में आगामी 19 जुलाई (रविवार) को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 सत्र में स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ प्रारंभ होगा। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे नियमित रूप से महाविद्यालय आकर अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकें।ओम् जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण अंचलों में अनेक मेधावी छात्र-छात्राएं केवल संसाधनों के अभाव और आवागमन की कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संस्था ने निःशुल्क साइकिल वितरण का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि "हमारी संस्था का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी उतने ही आवश्यक हैं। यदि किसी छात्र की शिक्षा आर्थिक या परिवहन संबंधी कठिनाइयों के कारण प्रभावित होती है, तो संस्था उसका हरसंभव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।"डॉ. मनोज सिंह ने आगे कहा कि ओम् जी ग्रुप लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और छात्रहित के कार्य कर रहा है। संस्था का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समय पर प्रवेश लेकर इस पहल का लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उनका कहना था कि शिक्षित युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों एवं छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। समारोह में हवन-पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया जाएगा तथा नवनामांकित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी।