स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, कई जोड़े हिरासत में

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, कई जोड़े हिरासत में देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ के पास स्थित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार को पुलिस ने अचानक छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। सभी पकड़े गए लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल संचालकों व अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्पा सेंटर को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं।लेकिन अब जाकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।