Sultanpur३ दिन पहले
सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव में उस समय हड़कंप
सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि छात्रा इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी।सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
100 likes
0 comments0 shares