Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों में श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम  विभिन्न विद्यालयों में श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

घघसरा, गोरखपुर। कम्पोजिट विद्यालय पुण्डा, विकास एकेडमी, पीजी ग्लोबल एकेडमी, नचनी तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कम्पोजिट विद्यालय पुण्डा में प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी ने ध्वजारोहण, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय तथा माही भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आदर्श चौरसिया एवं विनीत त्रिपाठी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सुनील सिंह ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

0 likes
0 comments0 shares