Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur११ दिन पहले

श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम कथा को लेकर निकली

श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम कथा को लेकर निकली

श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य जन-जागरण मोटरसाइकिल रैली बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में 11 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे नवनिर्मित श्री राम दरबार मंदिर के लोकार्पण, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा के भव्य आयोजन को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति द्वारा जन-जागरण मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व निर्माण समिति के अध्यक्ष रणवीर शाही एवं चंचल शाही ने किया। रैली प्राचीन हनुमान मंदिर बेलघाट से प्रारंभ होकर ब्लॉक कार्यालय, बेलघाट चौराहा, बहादुरपुर, शंकरपुर, इकौना, सिसवा राप्तीपुर, गायघाट, राइपुर, गौरगंज सहित विभिन्न गांवों व कस्बों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। रैली में जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। रैली के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे धार्मिक आयोजनों में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य के भागीदार बनें। समिति ने बताया कि 11 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 1100 कलश शामिल होंगे। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर कमहरिया घाट, सरयू नदी तट तक जाएगी, जहां से पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर में कलश की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात 12 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक श्री शांतनु जी महाराज द्वारा श्री राम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक खजनी विधायक श्री राम चौहान सहित बाबूलाल पांडे, विनोद पांडे (एडवोकेट), दुर्गेश शाही, सुशील शाही, रंजन शाही, विजेंद्र सिंह, आशीष सिंह, बजरंगी सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन तिवारी, धर्मेंद्र यादव, विशाल सिंह, खूब लाल बेलदार, उमेश, रंजीत यादव, कपिल मुनि यादव, संजय यादव, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर विशेष श्रद्धा व उमंग देखने को मिल रही है।

500 likes
0 comments0 shares