Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१५ दिन पहले

हलियापुर थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहीं अवैध आरा मशीनें,वन विभाग की

हलियापुर थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहीं अवैध आरा मशीनें,वन विभाग की भूमिका संदिग्ध सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर थाना इलाके में दर्जनों अवैध आरा मशीनें धड़ल्ले से संचालित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से फत्तेपुर, तिरहुत, हलियापुर, उमरा, डभियारा समेत कई गांवों में बिना किसी रोक-टोक के आरा मशीनें चल रही हैं,जिससे वन संपदा को भारी क्षति पहुंच रही है।दूसरी ओर, 3 फरवरी को बल्दीराय थाना क्षेत्र में वन विभाग की बीट प्रभारी रेखा सिंह की तहरीर पर नौ अलग-अलग स्थानों पर संचालित अवैध आरा मशीनों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एक ही तहसील क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई को लेकर वन विभाग के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूत्रों के अनुसार,बल्दीराय तहसील क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक अवैध आरा मशीनें लंबे समय से संचालित हैं,जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को है। इसके बावजूद अवैध कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि वन विभाग का एक सेवा निवृत्त कर्मचारी, एक मौजूदा बीट प्रभारी के साथ मिलकर क्षेत्र में घूम-घूमकर अवैध वसूली कर रहा है और लोगों को धमका रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते हलियापुर थाना क्षेत्र में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध लकड़ी कारोबार और तेजी से फैल सकता है।

700 likes
0 comments0 shares