दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान–2026 से सम्मानित हुए शहर के समाजसेवी व्यापारी लघु

दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान–2026 से सम्मानित हुए शहर के समाजसेवी व्यापारी लघु उद्योग व्यापार मंडल ने राकेश सिंह पालीवाल, रतन गुप्ता, गुलाब चंद्र बरनवाल, अशोक अग्रवाल एवं अखिल गोयल 'राजापुरिया' को किया सम्मानित ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी *सुलतानपुर*। आईटीए, एमएसएमई , नीति आयोग (भारत सरकार) द्वारा पंजीकृत संस्था आरपीएस मानव अधिकार फोरम की इकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा समाज सेवा, व्यापारिक नैतिकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों को "दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान–2026" से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में एक माह तक विभिन्न चरणों में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार की सायं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश सचिव सारथी कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) अश्वनी वर्मा, सरदार गगनदीप सिंह, प्रदीप मिश्रा, रामदीन अग्रहरि एवं अन्य पदाधिकारियों ने शहर में डोर-टू-डोर सम्मान अभियान चलाया। इस दौरान संगठन की टीम ने प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यापारी राकेश सिंह पालीवाल, रतन गुप्ता, गुलाब चंद्र बरनवाल, अशोक अग्रवाल तथा अखिल गोयल 'राजापुरिया' के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र भेंट कर "दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान–2026" से सम्मानित किया। सम्मानित व्यापारियों ने लघु उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज एवं व्यापार जगत की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।