सुल्तानपुर कोतवाली नगर पुलिस ने डाकखाना चौराहा स्थित आयुर्वेदिक दवा की दुकान
सुल्तानपुर कोतवाली नगर पुलिस ने डाकखाना चौराहा स्थित आयुर्वेदिक दवा की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गई नकदी के साथ वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।बताया जा रहा है कि 16/17 फरवरी की रात सिरवारा रोड निवासी दिनेश कुमार मिश्रा की दुकान कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (वैद्यनाथ एजेंसी) का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब 1.20 लाख रुपये व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया था।इस संबंध में 17 फरवरी को कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सौरमऊ के पास से आरोपी अजीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में उसके पास से 36,160 रुपये नकद,आधार कार्ड तथा हथौड़ी,सब्बल,कटर व पेचकस बरामद हुए।सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है,जिसके खिलाफ चोरी,लूट,आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस समेत कई गंभीर मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।