राजधानी में 15 वर्षीय किशोरी से चाकू दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म, पूरी रात

राजधानी में 15 वर्षीय किशोरी से चाकू दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म, पूरी रात बनाया बंधक; सुबह बदहवास मिली इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि दिनेश व एक अज्ञात युवक के खिलाफ बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय किशोरी को एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर दिनेश व किरायेदार ने बंधक बनाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को चाकू दिखाकर धमकाया। मंगलवार सुबह किशोरी उक्त मकान से बदहवास हालत में निकली तो लोगों को घटना का पता चला। परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपी दिनेश को मकान के अंदर से ही पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी किरायेदार वहां से भाग निकला। घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, किशोरी सोमवार शाम करीब आठ बजे घर से टहलने निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। वह जब काफी देर बाद तक वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।पुलिस को भी सूचना दी गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि परिवार के सदस्य रात भर उसे ढूंढते रहे पर कुछ पता नहीं चल सका मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से 600 मीटर दूर एक निर्माणाधीन से किशोरी को एक महिला ने निकलते देखा। पहनावा देखकर हुआ अनहोनी का पता चला महिला किशोरी को घर लेकर पहुंची। किशोरी के कपड़े देखकर पीड़ित परिवार को बेटी के साथ कुछ गलत होने की आशंका हुई। किशोरी के शरीर पर मौजूद कुर्ता व सलवार उल्दा था। घरवालों ने जब किशोरी से बातचीत की तो उसने बताया कि सोमवार रात दिनेश उसको साइकिल से अपने साथ निर्माणाधीन मकान ले गया था। वहां पर उसने उसको बंधक बनाया और दिनेश व उसके साथी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी को देखते ही भड़क उठे लोग की जमकर धुनाई किशोरी की पूरी बात सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग उक्त निर्माणाधीन मकान पहुंचे। घर में मुख्य आरोपी दिनेश मौजूद था। उसको देखते ही लोगों भड़क उठे और पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर जानकीपुरम पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ से आरोपी दिनेश को बचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोट लगने की वजह से आरोपी दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर की तलाशी के दौरान घर के कमरे में पीड़िता के अंतःवस्त्र और टूटी चूड़ियां भी पड़ी थी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि दिनेश व एक अज्ञात युवक के खिलाफ बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसके कुछ परिचितों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।