Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी की नई सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी

15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी की नई सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी

15 दिन में उखड़ने लगी पीडब्ल्यूडी की नई सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी करछना । क्षेत्र में घोड़ेडीह नहर से हर्रई तक हाल ही में बनी पीडब्ल्यूडी सड़क महज 15 दिन के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण नई बनी सड़क इतनी जल्दी टूटने लगी। स्थानीय लोगों अनुराग कुमार पटेल, अरविंद कुमार पटेल, प्रियांशु पटेल, अखिलेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, राजेश्वर पटेल, आदित्य, रवि कुमार पटेल, संतोष यादव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क कई स्थानों पर टूट गई है। उनका कहना है कि अभी बारिश का मौसम भी नहीं आया है, ऐसे में सड़क की यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अभी से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होगी। इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव राम कुंवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का मौके पर निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे दोबारा बनवाया जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares