Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के प्रतापपुर प्रथम गांव में किसान के

सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के प्रतापपुर प्रथम गांव में किसान के गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर मड़ाई के लिए इकट्ठा किया गया गेहूं जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में खड़ी व एकत्रित फसल पूरी तरह जल चुकी थी,जिससे किसान यदुनाथ यादव व उनके भाई हरिनाथ यादव को भारी नुकसान हुआ है।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares