सुलतानपुर धनपतगंज में भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी दिलाने के नाम
सुलतानपुर धनपतगंज में भारतीय खाद्य निगम (FCI) में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है।गिरोह ने फर्जी मेडिकल,इंटरव्यू,ज्वाइनिंग लेटर और गेट पास तक तैयार कर अभ्यर्थियों से रकम वसूली।आरोपियों ने प्रति अभ्यर्थी तीन लाख रुपये में नौकरी का झांसा दिया और जनवरी 2020 में एक-एक लाख रुपये एडवांस लिए।गोंडा में फर्जी मेडिकल और इंटरव्यू कराने के बाद जाली ज्वाइनिंग लेटर देकर FCI कार्यालय भेजा गया।वहां दस्तावेज फर्जी निकलने पर ठगी का खुलासा हुआ। लखनऊ में विवाद के दौरान दिए गए 30 लाख और 10 लाख रुपये के चेक भी बाउंस हो गए। पीड़ित की तहरीर पर धनपतगंज थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि शून्य क्राइम नंबर पर दर्ज कर मुकदमे की विवेचना को गोंडा जिले के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। घटना गोंडा जिले में हुई है।